नोटबंदी की पंक्तियाँ

atm

देश की ये पंक्तियाँ, इक दिन कम हो जाएंगी
सब दूर दूर हो जाएंगे, और आँखें नम हो जाएंगी
जो अकेला था कभी, उदासी की छावँ में
साथ हमारे आज खड़ा है, शहर में और गाँव में
उसकी ये सूखी आँखें, इक दिन नम हो जाएंगी
जब रोता मासूम हँसेगा, चिंता कम हो जाएगी
सब दूर दूर हो जाएंगे, और आँखें नम हो जाएंगी

देश की खातिर आज खड़े हैं, पैसे तो बहाना है
उस पीतल की चिड़िया को हमने, सोने का बनाना है
आतंक का सर आज झुकेगा, छुरी मलहम हो जाएंगी
जब रोता मासूम हँसेगा, चिंता कम हो जाएगी
सब दूर दूर हो जाएंगे, और आँखें नम हो जाएंगी

हिन्दू मुस्लिम एक हुआ है, जो इनसे टकराएगा
टक्कर खा कर पंक्ति से , सर उसका चकराएगा
जिसमे तेरे प्राण फंसे हैं , वो माया भ्र्म हो जाएगी
जब रोता मासूम हँसेगा, चिंता कम हो जाएगी
सब दूर दूर हो जाएंगे, और आँखें नम हो जाएंगी

Loading

पोल्लुशन की दौड़ में हमने , नंबर एक जो पाया है

car pollution

धुंए का ये बादल देखो, हमने आज बनाया है
अर्जित नहीं किया है उतना, जितना आज गवाया है
शहर की अपने हुई तररक्की, दुनिया रह गई हक्की बक्की
पोल्लुशन की दौड़ में हमने , नंबर एक जो पाया है

इतना क्यों मजबूर हुए हम, पैदल चलना भूल गए
दो पैसे की अक्ल ना पाई, काहे हम सब स्कूल गए
अपनी अपनी कार घुसाकर, ट्रैफिक जैम लगाया है
पोल्लुशन की दौड़ में हमने , नंबर एक जो पाया है

काहे तू बस अपनी सोचे, अपनों की भी सोच ले
साँसे तेरी बंद हो रही, ऑक्सीजन का डोस ले
शहर को अपने नरक बनाया, क्या तूने आज कमाया है
पोल्लुशन की दौड़ में हमने , नंबर एक जो पाया है

गुस्सा अपना ख़तम करो अब, कार चलाना आज छोड़ दो
मेट्रो से भई ट्रेवल कर लो, खाली कर दो आज रोड को
भुगत रहे फल हरपल हमसब, कूड़ा जो फैलाया है
पोल्लुशन की दौड़ में हमने , नंबर एक जो पाया है

Loading

पटाकों का धुंआ उड़ाकर, चीन चीन बस चिल्ला रहे हो

smog

मुख को अपने काला कर दे, ऐसी दिवाली मना रहे हो
फेसबुक पे शिक्षा दे कर, खुद को उल्लू बना रहे हो
दिल्ली वालों शर्म करो अब, धुंए का बादल बना रहे हो
पटाकों का धुंआ उड़ाकर, चीन चीन बस चिल्ला रहे हो

बच्चों को तुम आज देख लो, स्कूटी कैसे ड्राइव कर रहे
जान से सबकी ये खेल कर, डेथ पिट में डाइव कर रहे
कैसे रोकें इन बच्चों को, मात पिता क्या करा रहे हो
पटाकों का धुंआ उड़ाकर, चीन चीन बस चिल्ला रहे हो

कैब का ड्राइवर कार उड़ाए, उसको कुछ भी समझ ना आये
बच्चों की वो जान से खेले, कोई उसको चपत लगाए
कैसे रोकें इस ड्राइवर को, मैडम ये क्या करा रहे हो
पटाकों का धुंआ उड़ाकर, चीन चीन बस चिल्ला रहे हो

दिल्ली को तुम आज बचा लो, ट्रैफिक सिस्टम आज बना लो
वर्ना होगा शहर ये काला, मुख को अपने साफ़ करा लो
घंटों घंटों जाम में फंसकर, तुम बैठ के स्टीयरिंग हिला रहे हो
पटाकों का धुंआ उड़ाकर, चीन चीन बस चिल्ला रहे हो

Loading

What are you looking for ?

    ×
    Connect with Us

      ×
      Subscribe

        ×