![]()
Clean the City Asap



तीन चक्र पे हुआ सवार
काष्ठ तन का मैं अवतार
सुबह सवेरे जुट जाता हूं
हां मैं कूड़ा उठाता हूं
मलीनता से सराबोर
जन का त्यज्य अपनाता हूं
दुर्गंध से मैं नहाता हूं
हां मैं कूड़ा उठाता हूं
मुझ उपेक्षित को नहीं सराहता
राहगीर मुंह फेर निकलता
पात्र बना निष्ठुरता का
हृदय में कसमसाता हूँ
हां मैं कूड़ा उठाता हूं
![]()