Samjha Maine Har Pal Ko

 

रूठ रूठ कर चेहरे से, चिंता की इक नदी बहा दी – सर्द भरी तन्हाई में, तेरी हंसी ने आग लगा दी

दिल तक उनके लेकर जाना, खुशिओं की इस बस्ती को – समझा मैंने हर पल को, हर पल की इस मस्ती को

—————————————————————-

देख के अपनी शाखा को, दिल को अपने क्यों जलाए – छेड़ छेड़ के यादों को , मन को अपने क्यों रुलाए

आशा की इस नदिया में, पार लगा दो कश्ती को – समझा मैंने हर पल को, हर पल की इस मस्ती को

—————————————————————-

क्रोध का प्याला पीते पीते, तन को तेरे क्या हो गया – अन्धकार को जीते जीते, मन को तेरे क्या हो गया

खुद से थोडा प्यार करो तुम, प्यार करो इस हस्ती को – समझा मैंने हर पल को, हर पल की इस मस्ती को

Loading

इस सुहानी सांझ में, मुघ्को तुम आवाज ना देना

 

मेरे इस यकीन को, फिर कोई लिबाज़ ना देना -दिल से मेरे निकल रहे, सुर को तुम कोई साज़ ना देना
यूँ ही बैठे रहने दो, यूँ ही रूठे रहने दो – इस सुहानी सांझ में, मुघ्को तुम आवाज ना देना

—————————————————————–

नारंगी ये शाम हुई है, शहर की सर्ड्कें जाम हुई हैं – झील किनारे मैं हूँ बैठा, दुनिया ये बदनाम हुई है
अपनी प्यार मोह्हबत का, जाहिर कर कोई राज ना देना
यूँ ही बैठे रहने दो, यूँ ही रूठे रहने दो – इस सुहानी सांझ में, मुघ्को तुम आवाज ना देना

——————————————————————-

चिडिओं का घर वापस जाना, मुघ्को अच्छा लगता है – सूरज का यूँ छिपते जाना , मुघ्को सच्चा लगता है
अपने हँसते होठों को, होने तुम नाराज न देना

यूँ ही बैठे रहने दो, यूँ ही रूठे रहने दो – इस सुहानी सांझ में, मुघ्को तुम आवाज ना देना

Loading

फेस पे अपने नीम लगालो

 

ग्रीन शहर का सपना बुनकर, ग्रीन ब्लॉग का ध्यान करो तुम  – देख के अपने सेल का बैलेंस, हमसे दो पल बात करो तुम
दिल्ली को अब ग्रीन बनालो, ग्रीन सिटी का ड्रीम जगालो  – मस्त भरा अब स्माइल करो तुम ,फेस पे अपने नीम लगालो
——————————————————————————————-

मोर्निंग में अब वाल्क करो तुम ,ब्रेक फास्ट में दूध पियो तुम  – लंच में खुद को जूस पिलाकर, मस्त ये अपनी लाइफ जिओ तुम
डस्टिंग वस्टिंग शुरू करो अब, रूम को अपने कलीन बनालो   – मस्त भरा अब स्माइल करो तुम ,फेस पे अपने नीम लगालो

——————————————————————————————-

काम से अपने समय चुरा कर, थोडा सा रोमांस करो तुम  – दिल पे अपने हाथ फेर कर, थोडा सा अब डांस करो तुम
मेरी लाइंस भूल के अब तो, ग्रीन टेक की टीम बनालो  – मस्त भरा अब स्माइल करो तुम ,फेस पे अपने नीम लगालो

Loading

What are you looking for ?

    ×
    Connect with Us

      ×
      Subscribe

        ×