ग्रीन टेक के दर्शन करके, मैं दिल्ली से आया हूँ

देश की अपने शान लेकर, क्रान्ति वीर का ध्यान लेकर – आया हूँ मैं डिस्क में तेरी, ग्रीन टेक का यान लेकर

ना  गाडिओं का धुंआ लाया हूँ , ना corruption का कुआं लाया हूँ   – ग्रीन टेक के दर्शन करके, मैं दिल्ली से आया हूँ

————————————————————————————-

दोस्ती की सौगात लेकर, ग्रीन दिल्ली का प्यार लेकर – आया हूँ मैं स्क्रीन पे तेरी, ग्रीन टेक का सार लेकर

ना बरखा की फुहार लाया हूँ, ना dengue का बुखार लाया हूँ   – ग्रीन टेक के दर्शन करके, मैं दिल्ली से आया हूँ

———————————————————————————

गुरु का अपने ध्यान लेकर, कॉलेज का अपने ज्ञान लेकर – आया हूँ मैं लाइफ में तेरी,   शहर का अपने मान लेकर

ना क्रोध का जाल लाया हूँ, ना दुखिओं का हाल लाया हूँ   – ग्रीन टेक के दर्शन करके, मैं दिल्ली से आया हूँ

Loading

हमको छुट्टी नहीं चाहिए, ग्रीन टेक पे लिखना है

ग्रीन डे का जशन मनाके, ग्रीन जूस का सिप लगा लो   – कर्म  को अपने गले लगाके, सन्डे को भी ग्रीन बना लो
कहत पुनीत सुनो भाई साधो, ग्रीन ब्लॉग पे दिखना है  – हमको छुट्टी नहीं चाहिए, ग्रीन टेक पे लिखना है

——————————————————————————–

मन को अपने ग्रीन बना के, सिटी को अपनी क्लीन बना लो  – मिशन ग्रीन का भोग लगा के, प्रोडक्ट को अपने ग्रीन बना लो
दिल्ली की हर शाप में, ग्रीन फ़ूड ही बिकना है  – हमको छुट्टी नहीं चाहिए, ग्रीन टेक पे लिखना है

——————————————————————————–

पेड़ की जड़ को पीठ दिखाके, ड़ाल को कब तक सींचोगे – ग्रीन ब्लॉग से नजर चुराके, आँख को कब तक मीचोगे
माया के इस लोक में, ग्रीन हार्ट ही टिकना है  – हमको छुट्टी नहीं चाहिए, ग्रीन टेक पे लिखना है

Loading

ग्रीन ब्लॉग के दर्शन करके, ग्रीन टेक पे मस्ती कर ले

क्यों तू इतना काम करे है, सड़क पे इतना जाम करे है – फ़ोन पे अपना कान लगाके, ख़तम तू अपना कान करे है
काम पे अपने फौक्स करके ,फाइंड तू अपनी हस्ती कर ले – ग्रीन ब्लॉग के दर्शन करके, ग्रीन टेक पे मस्ती कर ले
——————————————————————————–
इन्टरनेट से प्यार करे हो, जाल में इसके झूल रहे हो – कभी तो हमका कॉल करो तुम, सब कुछ क्यों तुम भूल गए हो
हर पल अपनी स्क्रीन देखकर, हालत अपनी खस्ती कर ले – काम पे अपने फौक्स करके ,फाइंड तू अपनी हस्ती कर ले
ग्रीन ब्लॉग के दर्शन करके, ग्रीन टेक पे मस्ती कर ले
———————————————————————————
टाइम स्टील तू अपना करके, कब तक यूँ ही ब्राउस करेगा – ऊँगली उस पर मार मार कर, क़त्ल तू अपना माउस करेगा
सिस्टम को जय राम बोलकर , बिजली अपनी सस्ती कर ले – काम पे अपने फौक्स करके ,फाइंड तू अपनी हस्ती कर ले
ग्रीन ब्लॉग के दर्शन करके, ग्रीन टेक पे मस्ती कर ले

Loading

What are you looking for ?

    ×
    Connect with Us

      ×
      Subscribe

        ×